बरेली में कांवड़ यात्रा पर बरसाए गए पत्थर, 12 कांवड़िए घायल

महाराष्ट्र में मुंबई सीमा शुल्क अधिकारियों ने जब्त किया 12.74 किलोग्राम सोना रंगोली बनाकर मतदान के लिए किया जागरूक सहरसा में आयोजित हुआ स्वीप जागरूकता अभियान उदयपुर : भामाशाहों की मदद लेकर स्मार्ट टीवी लगाकर स्मार्ट क्लास रूम तेजस्वी पहुंचे उदाकिशुनगंज विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने राज्यपाल व मुख्यमंत्री के साथ की राष्ट्रपति की अगवानी उत्तराखंड के जंगलों में लगी आग पर काबू पाने के लिए वन विभाग युद्धस्तर पर जुटा The Great Indian Kapil Show: खत्म हुई कपिल शर्मा के शो के पहले सीजन की शूटिंग परीक्षा परिणामों के मद्देनजर विद्यार्थियों को तनावमुक्त करने विभिन्न जिलों में कार्यशाला का आयोजन विशेष पिछड़ी जनजाति के बैगा मतदाताओं को वोट डालने कलेक्टर ने दिया नेवता मतदान केन्द्र का निरीक्षण कर लौट रहे बीएसएफ के जवानों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त-08 जवान घायल टोंक के गांवों में अब ड्रोन से होगा नैनो यूरिया खाद और कीटनाशक दवाई का छिड़काव मथुरा में गेहूं क्रय केंद्र के प्रभारियों के साथ बैठक पूर्वोत्तर रेलवे के अंतर्गत टनकपुर मथुरा विशेष गाड़ी का संचालन दिसंबर 2024 तक के लिए बढ़ा पीलीभीत में बदला मौसम का मिजाज आग को लेकर पीलीभीत टाइगर रिजर्व में भी सतर्कता बरतने के निर्देश आज का राशिफल। ₹30000 तक के महाडिस्काउंट पर मिल जाएंगे ये Gaming Laptop दवाओं का लाखों का खर्चा बचा लेगी ये दाल लखनऊ में सपा नेता राजकिशोर सिंह ने भाजपा की सदस्यता ली

बरेली में कांवड़ यात्रा पर बरसाए गए पत्थर, 12 कांवड़िए घायल

Simran Singh 24-07-2023 16:40:04

सिमरन सिंह  
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया, 
नई दिल्ली:  उत्तर प्रदेश के बरेली में कांवड़ियों पर पत्थर चलाने का मामला सामने आया है। सावन के तीसरे सोमवार से पहले बरेली के बारादरी इलाके में दूसरे समुदाय के लोगों ने कांवड़ियों के जत्थे पर पत्थर बरसाए, जिससे अफरा-तफरी मच गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना की सूचना मिलते ही भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया है। घटना से कांवड़ियों में आक्रोश है। इलाके में तनाव का माहौल है। 

करीब 15 मिनट तक पथराव किया गया

बताया जा रहा है कि कांवड़ियां जल लेने के लिए गंगा नदी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान दूसरे समुदाय के लोगों ने कावड़ियों पर पत्थर चलाना शुरू कर दिया। इस घटना में 12 कांवड़िए घायल हो गए। बताया जा रहा है कि करीब 15 मिनट तक पथराव किया गया। मौके पर एसएसपी प्रभाकर चौधरी और एसपी सिटी राहुल भाटी ने भी
घटना की जानकारी ली।

50-60 लोगों की भीड़ ने की पत्थरबाजी 

शहर के वनखंडी नाथ मंदिर में सावन के हर सोमवार को हजारों की संख्या में कांवड़िए पहुंचते हैं। तीसरे सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए कांवड़ियों के जत्थे पहुंचने शुरू हो गए। आरोप है कि इसी दौरान 50-60 लोगों की भीड़ ने कांवड़ियों पर पथराव करना शुरू कर दिया। वानखंडी नाथ मंदिर से करीब 150 मीटर की दूरी पर जोगी नवादा में यह पथराव किया गया। जहां से कुछ दूरी पर मस्जिद भी है। कांवड़ियों ने आरोप लगाया कि दूसरे समुदाय के लोगों ने डीजे पर पथराव किया।

वीडियो में पथराव करते देखे गए युवक

शहर में आगामी मोहर्रम और कांवड़ यात्रा की वजह से अराजक तत्वों ने माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया। पथराव का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवक पथराव करते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान पुलिस के सामने भी कुछ लोग हंगामा करते दिखे।

  • |

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :